खबरेराज्य

लाल सैंडर्स का पेड़ काटने पर 65 लोग गिरफ्तार

Tamilnadu.चेन्नई, 09 मार्च (हि.स.)। लाल सॅनडर्स या लाल चंदन के पेड़ों को काट कर इसकी तस्करी में कई गैंग लगे हुए हैं। इस अवैध काम को अंजाम देने के लिए तस्कर अक्सर तमिलनाडु के गांवों के मजदूरों को लाते हैं। वहीं, ज्यादा पैसे कमाने की लालच तथा वैध-अवैध की जानकारी नहीं होने के कारण ये तस्करी के काम में फंस जाते हैं।

ये भी पढ़े :तमिलनाडु : लोकसभा में प्रश्नकाल के बाद मछुआरों की समस्या पर होगी बहस

ऐसा ही एक मामला गुरुवार को भी प्रकाश में आया। जब एक बार फिर लाल चंदन के पेड़ों के कटाई के आरोप में 65 लोगों को आंध्र प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह सभी 65 लोग तमिलनाडु के रहने वाले हैं। भले ही मजदूरों को आरोपी बताकर तस्करी की एक खेप पकड़ी गई है, मगर असली आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर है।

Related Articles

Back to top button
Close