खबरेराज्य

तमिलनाडु : लोकसभा में प्रश्नकाल के बाद मछुआरों की समस्या पर होगी बहस

Tamilnadu.चेन्नई, 09 मार्च= तमिलनाडु में मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी का मुद्दा गुरुवार को लोकसभा में उठा। साथ ही चर्चा के लिए लोकसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल के बाद का वक्त तय भी कर दिया।

दरअसल, एआईएडीएमके सांसदों ने सदन की शुरुआत में ही रामेश्वरम के मछुआरों की समस्या पर बहस के लिए समय मांगा। जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ने तुरंत ही प्रश्नकाल के बाद चर्चा किए जाने की अनुमति दे दी।

बतादेंकि बीते दिनों रामेश्वमर में श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में एक मछुआरे की मौत हो गई थी। जिसके बाद राज्य में काफी विरोध प्रदर्शनों का दौर चला था।

Related Articles

Back to top button
Close