खबरेमहाराष्ट्र

वसई -विरार शहर महापौर मैराथन संपन्न ,७वां इंडियाबुल्स होम लोन के लिए दौड़े वसईकर..

वसई,10 दिसम्बर (आर एन सिंह) : वसई-विरार शहर महानगर पालिका की ओर से ७वां इंडिया बुल्स होम लोन के लिए वसईकरों ने दौड़ लगायी| महापौर मैराथन को उद्धघाटन महापौर प्रवीणा ठाकुर द्वारा झंडी दिखाकर किया गया| रविवार को आयोजित वीवीसीएमसी महापौर मैराथन में पूर्ण मैराथन में करन सिंह और महिला अर्द्ध मैराथन में स्वाती गाढवे तथा पुरुष अर्द्ध मैराथन में अंकित मलिक आदि ने बाजी मारी| वही मैराथन दौड़ में पत्रकार, पुलिस और कई अधिकारियों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया| पत्रकार भवन की मांग को लेकर पत्रकार भी अर्द्ध मैराथन में दौडे | गत वर्षों के अंतरराष्ट्रीय महापौर मैराथन के आयोजन की तुलना में इस बार वीवीसीएमसी महापौर मैराथन तक ही सिमटता दिखाई दिया| बिना थीम के आयोजकों द्वारा सिर्फ इंडियाबुल्स होम लोन के लिए वसईकरों को दौड़ाया गया| इंडियाबुल्स के उक्त आयोजन में विभिन्न राज्यों के धावकों  द्वारा भाग लिया गया|
 
पत्रकार, पुलिस और कई अधिकारियों ने भी लिया बढ़चढ़कर हिस्सा 
9
वसई -विरार शहर महापौर मैराथन में दौड़ लगाते हुए लोग ……
 
ज्ञात हो कि वसई-विरार शहर महानगर पालिका द्वारा आयोजित ७वां इंडियाबुल्स होम लोन के महापौर मैराथन प्रतियोगिता में देश विभिन्न राज्यों से धावकों द्वारा भाग लिया गया| रविवार को विरार पश्चिम अंतर्गत स्थित विवा कॉलेज से प्रतियोगिता उद्धघाटन मनपा महापौर प्रवीणा ठाकुर द्वारा किया गया| पुरुषों के पूर्ण मैराथन में राष्ट्रीय विजेता रशपाल सिंह और करन सिंह के बीच कांटे की टक्कर देखी गयी| शुरूआती दौर से ही कारन सिंह आगे चल रहे थे, प्रतियोगिता के अंतिम चरण में भी अपनी स्थिति को बनाते हुए प्रतियोगिता में जीत हासिल की| पुणे के बॉम्बे इंजीनियरिंग में भाग लेने वाले कारन सिंह ने २ घंटा २४.२६ सेकेंड समय निकाला गया|
11f
वसई -विरार शहर महापौर मैराथन में दौड़ लगाते हुए लोग …...
 सिंह को महापौर मैराथन के ढ़ाई लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गयी|मोहित राठोड की ओर से करन को कड़ी टक्कर दी गयी, लेकिन मात्र ६ सेकेंड के अंतर से सिंह ने प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया| वही २ घंटा २४.३२ सेकेंड का समय निकालकर दूसरे स्थान से मोहित को संतोष करना पड़ा| प्रतियोगिता में राष्ट्रीय विजेता रशपाल सिंह ने २ घंटा २७.५६ सेकेंड समय लेकर तीसरे स्थान पर रहे| रशपाल सिंह को चोट लगने के कारन दो वर्ष के बाद पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लिया गया था| सिंह ने कहा कि इतने अंतराल के बाद भी पुरस्कार को प्राप्त किया है यह मेरे लिए एक सुखद अनुभव है| २१ किमी की महिला मैराथन में मुंबई मैराथन की विजेता स्वाती गाढवे सहित मोनिका राऊत, मोनिका चौधरी और मीनाक्षी पाटिल आदि प्रतियोगियों में कांटे की टक्कर हुई|
 
7
अन्तोगत्वा रेलवे की स्वाती ने अन्य प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए १ घंटा १८ मिनिट और २६ सेकेंड का समय निकालकर बाजीमारी| स्वाती गाढवे की ओर से वसई-विरार महापौर मैराथन में दूसरी बार भाग लिया गया था| वर्ष २०१५ में २१ किमी की प्रतियोगिता में पदक प्राप्त की हुई थी| रेलवे की चिंता यादव द्वारा १ घंटा १९ मिनिट और ०७ सेकेंड का समय निकालते हुए दूसरे और मोनिका राऊत ने १ घंटा २० मिनिट और २३ सेकेंड समय लेकर तृतीय स्थान प्राप्त की| महिला विजेता खिलाडियों को १.२५ लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया| स्वाती गाढ़वे ने कहा कि वर्ष २०१५ में वसई- विरार मैराथन के बाद दुबारा पुन पदक मिलने से ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अगले वर्ष प्रतियोगिता में हैट्रिक लगाने अवश्य भाग लेंगी| पुरुषों के २१ किमी के मैराथन में प्रदीप सिंह,शंकर मान थापा सहित बॉम्बे इंजीनियरिंग ग्रुप के अंकित मलिक के बीच जबर्दस्त टक्कर देखी गयी, लेकिन मलिक ने १.०५.५६ सेकेण्ड का समय निकालते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किये|
8
 अपनी जीत पर उन्होंने कहा कि पहली बार २१ किमी की मैराथन प्रतियोगिता में भाग लिया था | १० किमी की दूरी साथ में दौड़ा, लेकिन १७ से १८ किमी की दूरी में सभी साथियों को पीछे छोड़ते हुए जीत को अपने नाम किया|आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे स्थित प्रदीप सिंह ने १.०७
. ७ सेकेंड का समय निकालकर दूसरा स्थान प्राप्त किये| वही १.०७.२८ सेकेंड का समय निकालकर शंकर मान थापा को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा| प्रतियोगिता के ब्रांड अम्बेसेडर मंदिर बेदी और राहुल बोस सहित वसई – विरार शहर महानगर पालिका की महापौर प्रवीणा ठाकुर के हाथों सभी विजेताओं को सम्मान और पुरस्कार प्रदान किया गया|
 
5
वसई -विरार शहर महापौर मैराथन में दौड़ लगाने के बाद ख़ुशी की मुद्रा में विरार के डिप्टी एसपी जयवंत बजबले ,विरार के पुलिस निरीक्षक युनुस खान व अन्य अधिकारी ..
इसी तरह वसई विरार में पत्रकार भवन बनाने को लेकर प्रसाशन तक अपनी आवाज़ पहुंचाने के लिए  झी २४ तास के पत्रकार प्रवीण नलावडे द्वारा हॉफ मैराथन में भाग लिया गया। मेयर मैराथन में २१ km की दौड़  २ घण्टे ५६ सेकंड का समय लेकर यह दूरी पूरी की गयी। उक्त मैराथन में इस बात अवश्य देखने को मिली, जिसमें वर्ष २०१४ और वर्ष २०१६ में स्त्री भ्रूण हत्या, हरित वसई, पर्यावरण संतुलन और जन जागृति सहित क्लीन वसई और ग्रीन वसई के लिए वसई दौड़ी थी, लेकिन इस बार बिना थीम के ही वसईकरों को सिर्फ इंडियाबुल्स होम लोन के लिए दौड़ाया गया|
4
——–
 वसई-विरार महानगर पालिका द्वारा आयोजित 7 वें इंडियाबुल्स होम लोन की ओर मेयर मैराथन प्रतियोगिता का विवरण :
पूर्ण मैराथन- 42 किलोमीटर (पुरुष) : १) करन सिंह (2 घंटा 24 मिनट 26 सेकेंड), २) मोहित राठौर (2 घंटा 24 मिनट 32 सेकेंड), ३) रसपाल सिंह (2 घंटा 27 मिनट 56 सेकेंड)


महिला वर्ग में 1), गीता वाथुरे 3 घंटा 20 मिनट 22 सेकेंड), 2),  अंकित कुमारी 3 घंटा 37 मिनट 25 सेकेंड), 3), दिव्या पादवी 3 घंटा 52 मिनट 54 सेकेंड।

अर्ध मैराथन- 21 किलोमीटर  (पुरुष) : १) अंकित मलिक (1 घंटा 05 मिनट 56 सेकेंड), २) प्रदीप सिंह (1 घंटा 07 मिनट 13 सेकेंड), ३) शंकर मान थापा (1 घंटा 07 मिनट 26 सेकेंड), ४) सचिन पाटिल 1 घंटा 07 मिनट 28 सेकेंड), 5) चंद्रकांत माडलकर 1 घंटा 11 मिनट 26 सेकेंड।

अर्ध मैराथन- 21 किलोमीटर  (महिला) : १) स्वाति गाडवे (1 घंटा 18 मिनट 00 सेकेंड), २) चिंता यादव (1 घंटा 19 मिनट 07 सेकेंड), ३) मोनिका रावत  (1 घंटा 20 मिनट 23 सेकेंड), ४) मोनिका चौधरी 1 घंटा 20 मिनट 24 सेकेंड), ५) मीनाक्षी पाटिल 1 घंटा 24 मिनट 04 सेकेंड।

Related Articles

Back to top button
Close