Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

उ.प्र. : पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष पर पौधारोपण का अभियान चलायेगी सरकार -सुनील बंसल

लखनऊ,  बशिष्ठ चौबे ,30 मई : पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष अभियान के अंर्तगत भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भर में पौधारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया _सुनील बंसल

प्रत्येक बूथ पर 50 पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ पार्टी इस अभियान की शुरूआत करेगी। वृक्षारोपण अभियान की सफलता के लिए गठित प्रदेश समिति की बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल जी ने अभियान की सफलता के लिए मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हरा भरा उत्तर प्रदेश और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पार्टी कार्यकर्ता इस अभियान में जुटे। श्री बंसल ने कहा भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता भी है इसलिए उसे अपने सामाजिक सरोकारों को लेकर भी सजग और उत्तरदायी होना चाहिए।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल जी ने पौधारोपण अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से चलाये जाने का आहवाहन करते हुए कहा कि पौधारोपण अभियान के अंर्तगत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बूथ प्रमुख व बूथ समिति के सदस्य कार्यकर्ता  अनिवार्य रूप से कम से कम एक पौधा अवश्य लगाये साथ ही पौधे के संरक्षण व पोषण का दायित्व भी उन्ही का होगा। 

यह भी पढ़े :UP में BJP को जीत दिलाने वाले ‘रियल हीरो’ बंसल ! पर्दे के पीछे रहकर किया काम.

वृक्षारोपण अभियान पूरे प्रदेश में एक साथ 21, 22 व 23 जुलाई को चलाया जायेगा। अभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर समाज के विभिन्न वर्गो व गणमान्य नागरिकों को साथ लेकर पौधारोपण करेंगे। यही नहीं बूथ समिति का प्रत्येक सदस्य कम से कम एक पौधा लगाकर पालक के रूप में उस पौधे का संरक्षण व पोषण का कार्य उस समय तक करेगा जब तक कि पौधा पूरी तरह से विकसित न हो जाये।  पौधारोपण अभियान की सफलता के लिए क्षेत्र, जिला, मण्डल व सेक्टर स्तर पर वृक्षारोपण अभियान समितियां गठित की जायेगी।

पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाये जाने वालों पौधों की सुरक्षा/संरक्षण के लिए ट्री-गार्ड की भी व्यवस्था स्थानीय स्तर पर की जाएगी। 
पार्टी ने वृक्षारोपण अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए प्रदेश स्तर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया के संयोजकत्व में वृक्षारोपण अभियान  समिति का गठन किया है। वृक्षारोपण अभियान समिति में संजय राय, मनीष दीक्षित, राहुल चतुर्वेदी, गिरजाशंकर गुप्ता, नितेश तोमर एवं आलोक पाण्डेय शामिल है। 

यह भी पढ़े : UP: “बीयर बार के उद्घाटन पर बुरी फंसी स्वाति सिंह, सीएम योगी ने लिया बड़ा एक्शन !

Related Articles

Back to top button
Close