खबरे

विनोद खन्ना के लिए 3 मई को प्रार्थना सभा का आयोजन

मुंबई, 01 मई = दिवंगत विनोद खन्ना के लिए आगामी तीन मई को मुंबई में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है। ये आयोजन खन्ना परिवार की ओर से किया जा रहा है। ये आयोजन तीन मई की शाम को मुंबई के नेहरू सेंटर में किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस पार्थना सभा में बड़ी संख्या में बॉलीवुड के सितारे शामिल होंगे।

पारिवारिक सूत्रों का कहना है महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री सहित कई राजनीतिक पार्टियों के नेता भी इस सभा में शामिल होंगे। चार बार भारतीय जनता पार्टी के सांसद रहे 70 वर्षीय विनोद खन्ना का पिछले गुरुवार की सुबह कैंसर की बीमारी से देहांत हो गया था। वे 31 मार्च से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। उसी दिन शाम को उनके अंतिम संस्कार में बड़े सितारों के न पहुंचने को लेकर मीडिया में सवाल भी हुए थे।

ईद के मौके पर पाकिस्तान में जलेगी भाईजान की ‘ट्यूबलाइट’ ?

संस्कार में शामिल होने वाले ऋषि कपूर ने खुद इस सवाल को सोशल मीडिया पर उठाते हुए उन बड़े सितारों की खिंचाई की थी जो अंतिम संस्कार से दूर रहे। अंतिम संस्कार में ऋषि कपूर के अलावा बड़े सितारों में अमिताभ बच्चन अपने बेटे के साथ पहुंचे। तीनों खान सितारों सहित इस पीढ़ी के सितारों ने सिर्फ सोशल मीडिया पर स्व खन्ना को याद करने की औपचारिकता निभा दी थी। अब देखना होगा कि प्रार्थना सभा में कितने सितारे पहुंचते हैं।

Related Articles

Back to top button
Close