खबरे

विनोद खन्ना को लेकर डॉक्टरो ने किया बड़ा खुलासा .

नई दिल्ली : अभिनेता विनोद खन्ना की हालत में अब सुधार है। मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए जानकारी दी है कि अभिनेता की हालत में अब बेहतर हो रही है।

Rahul Khana

पिछले हफ्ते उनके बेटे राहुल खन्ना ने जानकारी दी थी कि शरीर में पानी कम होने की वजह से उनके पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाद में उन्होंने अपने पिता के स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी भी मीडिया के साथ साझा की थी।

कैंसर होने की खबर को डॉक्टरो ने नकारा 

आप को बता दे , ट्विटर पर वायरल हो रही खन्ना की एक कथित तस्वीर के साथ उन्हें कैंसर होने की खबर फैल रही थी जिसे अस्पताल के डॉक्टरो और  उनके परिवार ने  किसी भी तरह से सत्यापित नहीं किया  है।

Related Articles

Back to top button
Close