Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

विपक्ष को जनता ने दिया है करारा जवाबः मुख्यमंत्री

National.नई दिल्ली, 11 मार्च (हि.स.)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर विपक्षी दलों को एक करारा जवाब दिया है।

यहां हरियाणा भवन में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के आ रहे नतीजों के संबंध में पत्रकारों से बातचीत में मनोहर लाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा तीन चौथाई बहुमत के साथ आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में जो माहौल बना है वो अच्छा माहौल बना है और विमुद्रीकरण की नीति को लागू करने के बाद विपक्षी दलों द्वारा विभिन्न शंकाएं पैदा की जा रही थी लेकिन जनता ने भाजपा की जीत पर मुहर लगाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विमुद्रीकरण इस चुनाव में गेमचेंजर साबित हुआ है और विशेषकर गरीब जनता को लगा है कि यह निर्णय उनके पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी नीतियों को इस जीत के आगे बढ़ाने का काम करेगी और हरियाणा में भी इन नीतियों को आगे बढ़ाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों द्वारा एकजुट होकर भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जो विरोधी लोग थे उन सबको एक करारा जवाब मिला है। उन्होंने कहा कि विरोधियों को यह जवाब केवल उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि आगे के चुनावों में भी ऐसे जवाब मिलते रहेंगे।

जीत के हजार पिता, हार की कोई मां नहीं : कुमार विश्वास

हरियाणा का बड़ा हिस्सा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लगता है और यूपी में भाजपा आने से हरियाणा को किस प्रकार से लाभ मिलेगा, के सवाल में मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा से लगते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को 100 से अधिक सीटों पर जीत मिली है और हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस क्षेत्र में चुनाव के दौरान गए थे और निश्चित रूप से इस जीत का लाभ हरियाणा को भी मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
Close