Home Sliderखबरेस्पोर्ट्स

विराट के ब्रैंड घटे पर कमाई में हुआ इजाफा

नई दिल्ली (ईएमएस)। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के ब्रैंड कम हुए है पर करारों से होने वाली उनकी कुल कमाई वैल्यू 30 करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ी है। 2016 में विराट के पास 20 ब्रैंड थे और उनकी कमाई 120 करोड़ के आसपास थी। हालांकि, 2017 के अंत तक उनके पास 19 ब्रैंड ही रह गए मगर उनसे होने वाली उनकी कमाई 150 करोड़ से थोड़ा अधिक रही। भारतीय खेल और खिलाड़ियों को मिलने वाले प्रायोजकों पर आंकड़ा तैयार करने वाली ईएसपी प्रॉपर्टीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2016 के मुकाबले 2017 में भारतीय खेलों में ज्यादा प्रायोजक आए हैं। इस दौरान देश में खेलों की कुल प्रायोजन से होने वाली कमाई 14 फीसदी बढ़ी है।

गिरजा 22मार्च ईएमएस

धोनी के पास 13 ब्रैंड

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास 24 ब्रैंड थे। पर अब इनकी इनकी संख्या घटकर 13 रह गयी है। इन विज्ञापनों की बदौलत 2017 में उनकी कीमत तकरीबन 60 करोड़ रही।

सचिन आज भी लोकप्रिया

संन्यास के 5 साल बाद भी महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर की ब्रैंड वैल्यू बनी हुई है। पिछले साल के अंत तक उनके पास दुनिया के 9 मशहूर ब्रैंड्स थे। उनकी कुल कीमत 30 करोड़ के आसपास रही।

हार्दिक को भी लाभ

दो साल पहले सचिन, धोनी और विराट के बाद रविचंद्रन अश्विन भी करार हासिल कर रहे थे पर पिछले साल उनका ग्राफ गिरा है और इसका फायदा ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को हुआ है। पिछले 7-8 महीनों के दौरान उनसे 7 ब्रैंड जुड़े हैं। उनकी इंडॉर्समेंट कीमत 4 करोड़ के आसपास ही है।

Related Articles

Back to top button
Close