खबरेबिहारराज्य

विवाहित महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या।

नवीन कुमार वर्मा
समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थानां क्षेत्र के महीसारी गाँव मे एक विवाहित महिला की मौत जहर खाने से हो गई। मृतका की पहचान महीेसारी गाँव निवासी संजय सहनी की पत्नी रेखा देवी के तौर पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार रेखा देवी की शादी करीब 12 साल पूर्व हुई थी कुछ दिन सब ठिक ठाक चल रहा था,परन्तु कुछ दिन बीत जाने के बाद ससुराल वाले उसे बहुत परेशान कर रहे थे। इस बात की जानकारी रेखा ने अपने मैके वालो से कर चुकी थी।

बीती रात फिर उसे ससुराल वाले तंग करने लगे उसने गुस्से में आकर सलफास को गोली खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब रेखा की मरने की सूचना उसके मैके वालो को हुई तो मैके वाले फौरन उक्त गाँव पहुंच कर देखा तो रेखा मरी पड़ी थी। इसे देख मृतिका का तीनो भाई ने गुस्से में आकर घर मे रखा तेजधार फासुल (सब्जी काटने वाला) से रेखा के पति संजय सहनी को गंभीर रूप से घायल कर दिया,शरीर मे कई जगह काट दिया, इधर स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही इस मामले में स्थानीय पुलिस ने मृतिका के तीनों भाई को गिरफ्तार कर लिया है और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई हैं।

Related Articles

Back to top button
Close