खबरेस्पोर्ट्स

IPL 2017 : पवन नेगी को 7.5 करोड़ का घाटा, तो इन खिलाड़ियों को नहीं मिले खरीददार.

Sports.नई दिल्ली/बेंगलुरु, 20 फरवरी =  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी बेंगलुरु में शुरू हो गई है। इसमें 352 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है। पिछले साल के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे ऑलराउंडर पवन नेगी को इस बार महज एक करोड़ में खरीदा गया है और उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम में जगह मिली।

सीजन 9 में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 8.5 करोड़ में खरीदा था, लेकिन वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और इस बार उनकी कीमत गिर गई। इसके अलावा इंडियन ऑलराउंडर इरफान पठान को इस सीजन में खदीददार नहीं मिला। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल से नीलामी शुरू हुई, लेकिन उन्हें भी खरीददार नहीं मिला।

ये भी पढ़े : IPL 2017  : पुणे ने बेन स्टोक्स को 14.50 करोड़ में खरीदा.

बता दें कि अब तक हुई नीलामी में इंगलैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजायन्ट्स ने 14.50 करोड़ में खरीदा। श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2 करोड़ में खरीदा। न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन को दिल्ली डेयरडेविल्स ने एक करोड़ में खरीदा। भारत के इरफान पठान की बेस प्राइस 50 लाख थी, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। सीन एबॉट और क्रिस जॉर्डन को किसी ने नहीं खरीदा।

Related Articles

Back to top button
Close