खबरेविदेश

वैज्ञानिकों का अद्भुत आविष्कार , यह कपडा पहनने से दिखाई नहीं देंगे ….

नई दिल्ली (ईएमएस)। समुद्री जीव’ स्क्विड के गुण-स्वभाव से प्रेरित होकर वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कपड़ा विकसित किया है जिसमें किसी को दिखाई नहीं देने का आश्चर्यजनक गुण है। यही नहीं यह कपड़ा अपने ताप में भी बदलाव करने में भी सक्षम है। इस लिबास को रात में इंफ्रा रेड उपकरणों की सहायता से भी नहीं देखा जा सकता।

यह महीन कपड़ा खींचे जाने पर एक सेकेंड के अंदर अपनी सतहों को तेजी से सपाट बना या सिकोड़ सकता है। कपड़े की इस विशेषता के कारण इंफ्रारेड उपकरणों के जरिए भी उनका पता नहीं लगाया जा सकता। यह कपड़ा अपने तापमान में फेरबदल भी कर सकता है। इस कपड़े का आविश्कार अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के प्रोफेसर एलन गोरोडेट्स्की ने किया है, स्क्विड की त्वचा की तरह ही ताप को प्रतिबिंबित कर सकता है। यह आविष्कार सैन्य टुकड़ियों के बेहतर ढंग से छिपने में मददगार हो सकता है। साथ ही यह अंतरिक्षयानों के लिए बेहतर इंसुलेशन उपलब्ध कराने, भंडारण के लिए बेहतर डिब्बे बनाने, आपातकाल शिविर, नैदानिक देख-रेख और हीटिंग व कूलिंग सिस्टम के निर्माण में भी सहायक हो सकता है।

गोरोडेट्स्की ने कहा कि उन्होंने यह अनोखी तकनीक विकसित करने के लिए वैज्ञानिक कल्पना और वैज्ञानिक तथ्य दोनों को मिलाया। इस आविष्कार से जुड़ा अध्ययन’ साइंस पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

Related Articles

Back to top button
Close