Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

शपथग्रहण समारोह : सोनिया, मायावती, मुलायम, अखिलेश आमन्त्रित

नई दिल्ली, 19 मार्च (हि.स.) । उत्तर प्रदेश सरकार के रविवार को स्मृति उपवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, बसपा प्रमुख मायावती, समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव, समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख अजित सिंह को उत्तर प्रदेश राजभवन की तरफ से निमंत्रण भेजा गया है। योगी के शपथ ग्रहण में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल नही हो पाएंगी। सोनिया गांधी फ़िलहाल इलाज के चलते देश से बाहर है।

ये भी पढ़े : योगी आदित्यनाथ के पिता को भी बेटे पर है भरोसा, बोले-यूपी को बनाएंगे उत्तम प्रदेश.

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

Related Articles

Back to top button
Close