Home Sliderदेशनई दिल्ली

पूर्व CM हरीश रावत ने कुछ इस अंदाज़ में दी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली, 09 दिसम्बर : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 72 वां जन्मदिन है। पार्टी उपाध्यक्ष और सोनिया गांधी के पुत्र राहुल गांधी 11 दिसम्बर को औपचारिक तौर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष बनने जा रहे हैं।

ऐसे में सोनिया के आवास दस जनपथ के माहौल को पार्टी कार्य़कर्ताओं ने जश्न में बदल दिया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता हरीश रावत ने खुद ढपली बजाकर इसमें अपना योगदान दिया। मुम्बई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम समेत तमाम नेता पार्टी अध्यक्ष को 72 वें जन्मदिन की बधाई देने 10 जनपथ पहुंच रहे हैं।

PM मोदी ने दी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई

पार्टी कार्य़कर्ताओं की ओर से अलग-अलग अंदाज में दस जनपथ के बाहर जश्न मनाया जा रहा है। कुछ कार्य़कर्ता अलग-अलग लिबास में पहुंचे हैं| कुछ रावण और श्रीकृष्ण बनकर तो कुछ मोर बनकर पहुंचे हैं। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close