Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

शर्मनाक : एक हफ्ते तक बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा, फिर रेप ……

नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी दिल्ली में 19 वर्षीय लड़की से युवक ने जमकर बदसलूकी की है। पहले लड़की को बंधक बनाया, बेरहमी से पीटा फिर रेप किया। वारदात को अंजाम देकर आरोप फरार भी हो गया।

19 साल की लड़की को एक हफ्ते पहले किडनैप किया और उसे बंधक बनाकर रखा है। जिसके बाद उसने मारपीट की और फिर दुष्कर्म किया। परिजनों की मानें तो लड़की के शरीर पर जख्म के कई निशान मिले हैं। सुल्तानपुरी इलाके में रहने वाली 11वीं की छात्रा दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। तभी कुलदीप नामक युवक ने उसको पिस्टल की नोक पर अगवा किया है। लड़की ने कहा कि कुलदीप उसको एक मकान में ले कर गया जहां एक हफ्ते तक उसको बंधक बना कर रखा था। उसको बिजली के तार, बेल्ट और डंडों से भी पीटा था। जब भी वो चिल्लाती तो तेज आवाज में गाना बजा देता था। मंगलवार को भी लड़की के साथ जबरदस्ती की थी। आरोपी लड़की का हाथ-पैर बांधना भूल गया और सो गया तो पीड़िता एक खिड़की से भाग निकली। रास्ते में लोगों से पता पूछते हुए घर पहुंच गई।

मेरा भी हो सकता है रेप या मर्डर, कठुआ गैंगरेप पीड़िता की वकील ने कहा ………

लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी घर पहुंची तो उसकी हालत बेहद खराब थी। वह ना तो खड़ी हो पा रही थी ना ही कुछ बोल पा रही थी। वह काफी डरी हुई थी। कुछ देर बाद ही बेहोश भी हो गई। लड़की की मां ने उसके पिता को फोन किया। फिलहाल पुलिस लगातार लड़की की काउंसलिंग जारी है।

Related Articles

Back to top button
Close