उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में आया बदलाव, बारिश की सम्भावना

Uttar Pradesh.लखनऊ, 06 अप्रैल= गर्मी के तीखे तेवरों से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। प्रदेश में मौसमी उठापटक के चलते बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। इसके अलावा गरम हवाओं के रूख में भी परिवर्तन देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घण्टों में अंधड़ और बूंदाबांदी की सम्भावना जताई है। हालांकि इसके बावजूद न्यूनतम तापमान में इजाफा दर्ज किया जा रहा है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इस वजह से गुरुवार को धूप के तेवर अन्य दिनों के मुकाबले कुछ नरम रहे, वहीं गरम हवाओं से भी लोगों को थोड़ी राहत मिली। बीच-बीच में बादलों की आवाजही भी मौसम में बदलाव का संकेत देती रही। राजधानी लखनऊ सहित अन्य क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

विभाग के मुताबिक गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री, बरेली का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री, वाराणसी का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

पंचायत घर पर ग्राम प्रधान का कब्जा, नहीं मिल रहा ग्रामीणों को लाभ

इसके अलावा बांदा का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री, आगरा का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, कानपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, मेरठ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री, झांसी का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री तथा बहराइच का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज होने की सम्भावना है।

प्रदेश में बांदा अभी भी सबसे ज्यादा गरम जनपद बना हुआ है। हालांकि मौसम में बदलाव के कारण यहां के अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। बीते चौबीस घण्टों में यहां का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले यह 44 डिग्री तक पहुंच चुका है।

Related Articles

Back to top button
Close