Home Sliderउत्तराखंडखबरेराज्य

शाम तक खुलेगा बद्रीनाथ हाईवे, यात्रियों ने लागाए जय बद्री विशाल के नारे

देहरादून, 20 मई = उत्तराखंड के विष्णुप्रयाग में शुक्रवार को बद्रीनाथ हाईवे पर हाथी पहाड़ से पत्थर आने के कारण अवरुद्ध मार्ग शनिवार शाम तक खुल जाने की संभावना है। शनिवार सुबह डीएम सहित आलाधिकारियों ने मौके का जायजा लिया है।

एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्ग खोलने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उन्होंने कहा कि शाम तक यात्रियों के लिए मार्ग खोल दिया जाएगा।

ईवीएम चैलेंज पर केंद्रीय चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस आज

बतादें कि अवरुद्ध मार्ग के चलते यात्रियों को स्कूल, टेंट, धर्मशालाओं में उनके रुकने के लिए सुरक्षित व्यवस्था की गई है। यात्रियों ने सुबह नाश्ते के दौरान जय बद्री विशाल के नारे लागाए। चारधाम यात्री मार्ग खोले जाने का इंतजार कर रहे है। मार्ग खुलने पर वह पुन: यात्रा शुरू करेंगे।

Related Articles

Back to top button
Close