खबरेमहाराष्ट्रमुंबई

अब नहीं हटेगी शासकीय कार्यालयों से देवी-देवताओं की फोटो.

मुंबई, 27 जनवरी = राज्य सरकार ने शासकीय कार्यालयों में से देवी-देवताओं का फोटो निकालने का आदेश वापस ले लिया है।

इस तरह की जानकारी उद्योगमंत्री सुभाष देसाई ने शुक्रवार को पत्रकारों को दी है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह सभी सरकारी कार्यालयों में लगे देवी-देवताओं की फोटो तत्काल प्रभाव से हटाए जाने का आदेश जारी किया था। इस आदेश को लेकर शिवसेना की ओर से नाराजगी जताई गई थी।

शुक्रवार को शिवसेना के मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल सुबह दस बजे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिला और इस आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की। उद्योगमंत्री सुभाष देसाई ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उस आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाने का आदेश जारी किया है और इस तरह का आदेश निकाले जाने की भी जांच शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त सर्कूलर ग्रामीण विकास विभाग की ओर से निकाला गया था। इतना ही नहीं पता चला है कि इस तरह का निर्णय 2002 में तत्कालीन सरकार ने लिया था, लेकिन इस निर्णय को लागू करने के लिए सख्ती नहीं की गई थी।

Related Articles

Back to top button
Close