संगीतकार किशोरी आमोनकर के निधन पर PM ने जताया दुख .

नई दिल्ली, 04 अप्रैल= शास्त्रीय संगीतकार किशोरी अमोनकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। 84 साल की अमोनकर का सोमवार देर रात को मुंबई में निधन हो गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने ट्वीट संदेश में कहा, अमोनकर का निधन भारतीय शास्त्रीय संगीत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से गहरा दुःख हुआ है, उनकी आत्मा को शांति मिले। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट संदेश में कहा कि आने वाले वर्षों में हमेशा किशोरी आमोनकर का कार्य लोगों के बीच लोकप्रिय रहेगा।
Demise of Kishori Amonkar is an irreparable loss to Indian classical music. Deeply pained by her demise. May her soul rest in peace.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2017

2010 में संगीत नाटक अकादमी की फेलो नियुक्त हुई थी .
उल्लेखनीय है कि किशोरी अमोनकर का जन्म 10 अप्रैल 1932 को मुंबई में हुआ था। उनकी मां मोगुबाई कुर्डीकर भी मशहूर शास्त्रीय गायिका थीं। अमोनकर को 1987 में पद्म भूषण और 2002 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 2010 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी का फेलो नियुक्त किया गया था।










