Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रराज्य

सांगली : नाले में 19 कन्याभ्रूण मिलने से फैली सनसनी !

Maharashtra. सांगली 6 मार्च  : महाराष्ट्र के सांगली गांव के नाले में 19 कन्याभ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई.  पुलिस ने रविवार को एक नाले से 19 कन्याभ्रूण बरामद किए और जिले में चल रहे भ्रूणहत्या के रैकेट का पर्दाफाश किया. फ़िलहाल आरोपी डॉक्टर बाबा साहब फरार हैं . 

मामला कुछ इस प्रकार हैं …

मिली जानकारी के अनुसार , सांगली जिले के महसाल गांव में रविवार को एक नाले के अंदर से 19 भ्रूण बरामद हुए। बच्चियों के भ्रूण को प्लास्टिक की थैलियों में पैक कर नाले में दबा दिया गया था। मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक 26 वर्षीय महिला की अबॉर्शन के दौरान मौत हो गई। जिस महिला की मौत हुई, वह तीसरी बार प्रेग्नेंट थी और वह पहले से दो बेटियां की माँ थीं।
 –
तीसरी बार जब महिला प्रेग्नेंट हुई तो पति ने महिला पर भ्रूण जाँच का दबाव बनाया जिसके बाद , इस महिला की सांगली के ‘भारती हॉस्पिटल’ में भ्रूण की जांच करवाई। इस बार भी बेटी होने के वजह से,  पति के कहने पर हॉस्पिटल के डॉ. बाबा साहब खिंद्रापुरे ने अबॉर्शन की कोशिश की, जिसमें महिला की मौत हो गई। इसके बाद महिला के मायकेवालों ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच शुरू की तो कोख में बच्चियों को मारने के इस खेल का खुलासा हुआ।
 –
– 
पुलिस छानबीन में चौकाने वाले  खुलासे !
 –
सांगली के एसपी दत्तात्रेय शिंदे ने जानकारी देते हुए बताया की , महसाल गांव के भारती हॉस्पिटल में महिलाओं का अबॉर्शन कर उनके भ्रूण को नाले में दबा दिया जाता था। यह खेल कई महीने से जारी था।”  नाले में से 19 बच्चियों के भ्रूण बरामद हुए हैं। इन सभी को अबॉर्शन के बाद यहां दबाया गया था।”
 –
होमियोपैथी की डिग्री से चलाता  था हॉस्पिटल ..
 –
पुलिस के मुताबिक, हॉस्पिटल के डॉक्टर बाबा साहब खिंद्रापुरे के पास होमियोपैथी की डिग्री है, लेकिन उसके हॉस्पिटल में सर्जरी का पूरा सामान मौजूद है। हॉस्पिटल के डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की कोशिश शुरू कर दी है। फिलहाल, डॉक्टर बाबा साहब फरार है।

Related Articles

Back to top button
Close