खबरेदेशनई दिल्ली

सांसद के निधन के बाद बजट पेश करने पर विपक्ष का विरोध.

नई दिल्ली, 01 फरवरी = लोकसभा सांसद ई. अहमद के निधन से बजट पेश होने को लेकर विपक्षी दलों की ओर से ऐतराज जताया जा रहा है। सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा है कि, लोकसभा के एक सदस्य के निधन के बाद बजट पेश करना उचित नही है। उन्होंने कहा कि, अगर सरकार बजट पेश करती है तो उनकी पार्टी इसका विरोध करेगी।

वहीं लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अहमद के निधन की जानकारी विलंब से दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह अमानवीय है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार आज बजट पेश करती है तो यह परंपरा के विरूद्ध है।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी ई अहमद के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि आज संसद में बजट पेश नही किया जाना चाहिए। हालांकि, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने साफ कर दिया है कि बजट आज ही पेश होगा। बजट पेश करने के लिए वित्तमंत्री अरूण जेटली संसद भवन पहुंच गए हैं।

Related Articles

Back to top button
Close