Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

सांसद पी. गोवर्धन रेड्डी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक

नई दिल्ली, 09 जून = उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष एम हामिद अंसारी ने राज्यसभा सदस्य पी गोवर्धन रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा रेड्डी राज्य सभा के एक सक्रिय और सम्मानित सदस्य थे और तेलंगाना किसानों के कल्याण के लिए उनके अथक प्रयासों के लिए उन्हें याद किया जाएगा।

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शुक्रवार को यहां जारी संदेश में कहा कि वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और राज्यसभा सदस्य पी गोवर्धन रेड्डी के निधन का समाचार मिलने पर बहुत दुखी हूं। उनका निधन एक व्यक्तिगत नुकसान है। रेड्डी 2012 से राज्यसभा के एक सक्रिय और सम्मानित सदस्य थे और उनकी उपस्थिति उन सभी लोगों द्वारा याद की जाएगी जिन्होंने उनके साथ काम किया था। रेड्डी को तेलंगाना के किसानों के कल्याण के लिए अपने अथक प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि तेलंगाना से राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी गोवर्धन रेड्डी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। 80 वर्षीय रेड्डी कुल्लू घूमने गए थे जहां भुंतर एयरपोर्ट पर अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें कुल्लू अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button
Close