Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

सिर्फ गाली देने से मन करने पर पेट्रोल डाल लगा दी आग !

नई दिल्ली. पश्चिम विहार थाना क्षेत्र में गाली देने से मना करने पर एक युवक ने मजदूर के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित का पैर और शरीर का अन्य हिस्सा झुलस गया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पीड़ित के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पीड़ित अस्पताल में कराया गया भर्ती
पुलिस के अनुसार, दर्शन सिंह (38) पश्चिम विहार में एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते हैं। सोमवार शाम छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि पश्चिम विहार में एक व्यक्ति के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पूर्व लोगों ने पीसीआर कर्मियों की मदद से दर्शन सिंह को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने दर्ज किया बयान
पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दर्शन सिंह का बयान दर्ज किया। दर्शन ने बताया कि वे घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान पड़ोस के मकान से एक युवक गाली गलौच कर रहा था। दर्शन ने युवक को ऐसा करने से मना किया। इससे गुस्साये युवक ने एक बोतल में आग लगाकर दर्शन के पास फेंका। बोतल उनके पैर के पास गिरी और फूट गई। बोतल के फूटते ही धमाका हुआ और दर्शन के कपड़ों में आग लग गई। आसपास खड़े मजदूरों ने आग बुझाई और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

Related Articles

Back to top button
Close