Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

यूपी : राममंदिर निर्माण के लिए 18 मार्च से शुरू होगा विजय महामंत्र का जाप

लखनऊ, 06 फरवरी (हि.स.)। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर भव्य राममंदिर निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 18 मार्च से देशभर में विजय महामंत्र का जाप शुरू करेगी। विहिप विजय महामंत्र ‘‘ श्रीराम जय राम जय जय राम’ का जाप करने के लिए देश के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं का आहवान करेगी। 

विजय महामंत्र का जाप 18 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च हनुमान जयंती तक चलेगा। विहिप के प्रान्त संगठन मंत्री भोलेन्द्र ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि विजय महामंत्र के जाप से जो शक्ति अर्जित होगी। वह शक्ति अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं के अलावा अन्य धर्मां व मजहब के लोग जो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण चाहते हैं वह भी अपने-अपने आराध्य का नाम लेकर जाप कर सकते हैं। 

उड्डपी धर्म संसद में लिए गये निर्णय के मुताबिक विहिप के आहवान पर देश भर के संतों ने निर्णय लिया था कि नवसंवतसर 18 मार्च हनुमान जयंती 31 मार्च तक’’ विजय महामंत्र “श्रीराम, जय राम, जय जय राम“ का जाप प्रत्येक हिन्दू करेगा।

शातिर अपराधी सुरेन्द्र पासी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो सिपाहियों को लगी गोली

देशभर में होंगे श्रीराम महोत्सव और महाआरती के भव्य कार्यक्रम

विहिप प्रान्त संगठन मंत्री ने बताया कि प्रयाग में हुये संत सम्मेलन मे भी निर्णय हुआ कि 18 मार्च से हनुमान जयंती 31 मार्च तक देश के लाखों स्थानों पर एक निश्चित तिथि पर निश्चित समय पर श्रीराम महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। वहीं 31 मार्च को सम्पूर्ण देश के सम्पूर्ण देवालयों पर घण्टा घड़ियाल के साथ महाआरती होगी। महाआरती में सम्पूर्ण नर नारी परिवार समेत आरती में शामिल होंगे। आरती में शामिल सम्पूर्ण परिवार अपने-अपने घर से आरती का थाल सजाकर मंदिर पर लायेगा और सामूहिक आरती होगी। 

इस दौरान शोभायात्रायें, श्रीराम चरित्र मानसपाठ तथा संत धर्माचार्यों का प्रवचन भी होगा। इस बार सभी पंथो को भी इस धार्मिक महोत्सव से उनकी पूजा पद्धति जोड़कर इसे व्यापक गति दी जायेगी। सम्पूर्ण देश भर यह धार्मिक अनुष्ठान हिन्दू समाज को जहां आत्मबल से परिपूर्ण कर देगा वहीं समाज में सामाजिक समरसता भी आयेगी। देशभर में श्रीराम महोत्सव के आयोजन की तैयारियां प्रारंभ हो गयी हैं।

विहिप के प्रान्त संगठन मंत्री ने कहा 2018 में ही हर हाल में अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण प्रारम्भ हो जायेगा। इसलिए रामकाज से सबको जोड़ना विहिप का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि 10 हजार समितियां बन गयी हैं। संगठन की पूरी तैयारी है। संत समाज का आदेश मिलते ही विहिप अपना कार्य शुरू कर देगी। 

Related Articles

Back to top button
Close