खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

सिर्फ 350 रुपए मांगने पर भड़का पति , पत्नी पर फेंका खौलता तेल !

मुंबई, 09 दिसंबर :भिवंडी में स्थित नागांव गायत्री नगर में सिर्फ 350 रुपए मांगने पर नाराज पति ने अपनी पत्नी पर खौलता तेल फेंक दिया है। इस घटना में बुरी तरह झुलसी पत्नी यमुना गायकवाड़ का इलाज इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल में हो रहा है। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में महिला के पति विठ्ठल गायकवाड़ के विरुद्ध मामला दर्ज किया है और उसे ढ़ूढ रही है। 

जुआ खेलते हुए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गिरफ्तार, पुलिस विभाग में खलबली

मिली जानकारी के अनुसार भिवंडी में स्थित नांगांव गायत्रीनगर में विठ्ठल गायकवाड़ अपनी पत्नी यमुना के साथ रहता था। आज सुबह विठ्ठल का मित्र उसके घर आया था। उसी समय यमुना ने सिलाई के लिए 350 रुपए की मांग अपनी पति से की । इससे विठठल गुस्से में लाल हो गया और उसने भोजन बनाने की कड़ाई में तेल खौलाकर पत्नी पर फेंक दिया और फरार हो गया। इस घटना के बाद पड़ोसियों ने तत्काल यमुना को अस्पताल में भरती करवाया , जहां उसका इलाज जारी है। (हि.स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close