Home Sliderदेशनई दिल्ली

सोनिया गांधी ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनायें

नई दिल्ली, 14 सितम्बर : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज हिंदी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। सोनिया गांधी ने इस अवसर पर राष्ट्र के नाम अपना संदेश जारी किया है। 

सोनिया ने कहा, ‘1918 के ‘हिंदी साहित्य सम्मेलन’ में महात्मा गाँधी जी ने हिंदी को आम जनमानस की भाषा भी कहा था और अब भारतवर्ष ने इसे वृहद रूप से अपना लिया है। हिंदी न सिर्फ हमारे भारतवर्ष की धरोहर है, बल्कि पूरे विश्व में भी सम्मानीय है।’ 
सोनिया गांधी ने हिंदी की सेवा करने वाले सारे वाले सभी साहित्यकारों ,इतिहासकारों ,लेखकों, शिल्पकारों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि 14 सितंबर को भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता है। 14 स‍ितंबर 1949 में इसी द‍िन संव‍िधान सभा ने ह‍िंंदी को भारत की आध‍िकार‍िक भाषा का दर्जा देकर हिंदी को राजभाषा बनाया गया। 26 जनवरी, 1950 को लागू संंव‍िधान में इस पर मुहर लगाई गई।

Related Articles

Back to top button
Close