Home Sliderखबरेविदेश

सौर मंडल के निकट पृथ्वी के आकार के सात नए ग्रह मिले

International.वाशिंगटन, 23 फरवरी (हि.स.)। खगोलशास्त्रियों ने सौर मंडल के निकट धरती के आकार के सात नए ग्रहों का पता लगाया है जो अपने तारे से इतनी अनुकूल दूरी पर हैं कि वहां की सतहों पर पानी हो सकता है और पर ग्रह पर जीवन की संभावना होने को बल प्रदान करता है।

earth 3

एक पत्रिका में प्रकाशित शोध पत्र के अनुसार, इन सातों ग्रहों में से तीन पर जीवन होने की प्रबल संभावना है और ये बसने लायक हो सकते हैं। ये ग्रह ट्रैपिस्ट-1 नाम के तारे के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं और धरती से 40 प्रकाश वर्ष दूर हैं। यह तारा आकार में छोटा और ठंडा है।

nasa_1478346926

नेचर पत्रिका के अनुसार, नासा के स्पलिट्जर स्पेस दूरबीन और सतह से जुड़े कुछ वेधशालाओं की मदद से इन ग्रहों को खोजा गया है।

earth 2

बेल्जियम ऑफ लेज के जाने माने लेखक माइकल गिल्लन ने कहा, “ये सारे ग्रह एक दूसरे के करीब हैं और अपने तारे के काफी नजदीक हैं। ये वृहस्पति के आसपास चंद्रमाओं से मिलते जुलते हैं।”

माइकल ने कहा कि तारा इतना ठंडा और छोटा है कि सातों ग्रहों के तापमान समशीतोष्ण होंगे। साथ ही वहां तरल पानी होंगे और जीवन होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
Close