Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

स्त्रीवादी लेखिका मिन्ना कैन्थ की जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि.

National.नई दिल्ली, 19 मार्च = दुनिया के मशहूर सर्च इंजन गूगल ने स्त्रीवादी लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता मिन्ना कैन्थ को उनकी 173वीं जयंती पर याद करते हुए रविवार को विशेष डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी है।

मिन्ना का जन्म 19 मार्च 1844 को फिनलैंड में हुआ था। उन्होंने अपने लेखन के माध्यम से महिलाओं की अभिव्यक्ति और विचारों की स्वतंत्रता की वकालत की जिसे उस समय बहुत कट्टरपंथी और विवादास्पद माना जाता था।

फिनलैंड में उनकी जयंती को सामाजिक समानता दिवस के रूप में मनाया जाता है। अपने लेखनी के दम पर उन्होंने दुनिया की पहली महिला पत्रकार के रूप में पहचान बनाई। उन्होंने करियर के शुरूआत ‘केस्की-सुओमी’ के संपादन और लेखन से की और बाद में साथी पत्रकार अगस्ट मैकेला के साथ मिलकर अपना स्वयं का अख़बार ‘वपैटा आटिटा’ शुरू किया।

Related Articles

Back to top button
Close