Home Sliderदेशनई दिल्ली

स्वतंत्रता दिवस पर PM ने लांच की वीरता पुरस्कार विजेताओं के लिए वेबसाइट

नई दिल्ली, 15 अगस्त : वीरता पुरस्कार से सम्मानित सैनिकों को समर्पित एक वेबपोर्टल मंगलवार को लांच किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को 71वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम दिए अपने संदेश में वीरता पुरस्कार से सम्मानित सैनिकों को समर्पित एक वेबपोर्टल लांच किये जाने की बात कही।

वीरता पुरस्कार विजेताओं को समर्पित एक ऑनलाइन पोर्टल का डोमेन नाम http://gallantryawards.gov.in है।

वेबसाइट में चक्र श्रृंखला पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं, परम वीर चक्र, महा वीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र का विवरण दिया गया है। इस पोर्टल में अब तक के नाम, यूनिट, वर्ष, उद्धरण और पुरस्कार देने वालों की तस्वीरें शामिल हैं।

स्वतंत्रता दिवस की 70 वीं वर्षगांठ पर PM मोदी ने अपने भाषण में कही ये 10 बड़ी बातें

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि वह इसमें अधिक सुधार के लिए किसी भी प्रतिक्रिया या सुझाव का स्वागत करेगा।

Related Articles

Back to top button
Close