Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

सेनाध्यक्ष पर विवादित बयान के लिए माफी मांगे सोनिया : भाजपा

नई दिल्ली, 12 जून = कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित सेना अध्यक्ष पर की गई अपनी एक विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा ने दीक्षित के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की है।

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संदीप दीक्षित कांग्रेस के जाने माने नेता हैं। उन्होंने सेना की बेइज्जती की है। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि सेनाध्यक्ष को ‘सड़क का गुंडा’ कहना यह कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की भाषा है। हालांकि, दीक्षित ने अपना बयान वापस लेते हुए खेद जताया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें खेद है कि असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया।

अपनी इस मांग को लेकर 16 जून को पेट्रोल-डीजल डीलर काम करेंगे बंद !

निर्मला ने कहा कि दीक्षित के बयान वापस लेने से काम नही चलेगा। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना कांग्रेस की रणनीति रही है। सेनाध्यक्ष को लेकर जिस तरह का विवादित बयान दिया गया है उसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
Close