खबरेबिज़नेस

स्वदेशी जागरण मंच ने किया चाइनीज उत्पादों का विरोध .

भोपाल, 30 जनवरी = राजधानी भोपाल में स्वदेशी जागरण मंच भोपाल द्वारा चीन में बनी वस्तुओं का भारत में क्रय-विक्रय के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा और जागरण मंच के कार्यकर्ता चीनी वस्तुओं के विरोध में प्रदेश के हर क्षेत्र में दस्तक देंगे।

आगे पढ़े : मनी लैंडिंग के आरोपी मंत्री को सात साल की सजा

इसी कड़ी में राजधानी भोपाल के आशिमा माल क्षेत्र में मंच के राष्ट्रीय समिति सदस्य अरविन्द खाडेकर और क्षेत्रीय विचार मंडल प्रमुख धमेन्द्र भदौरिया के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय जागरण मंंच ने हस्ताक्षर अभियान चलाया और चीनी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अभियान को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है और लोग चीनी वस्तुओं के विरोध में बढ़-चढ़कर शामिल हुए है और अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं।

आगे पढ़े : युगल में सानिया सातवें नंबर पर खिसकीं, सेरेना शीर्ष पर.

अभियान का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय जागरण मंच के महानगर संयोजक महेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मंच ने आदित्य नारायण उपाध्याय के संरक्षण में एवं रिषभ चौहान (महानगर सह सयोजक ) के सहयोग से आशिमा माल पर चीनी वस्तुओं और सेवाओं के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी निरंतर चलता रहेगा। अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हस्ताक्षर किये एवं राष्ट्रीय हित के लिए किए जा रहे इस आभियान की सराहना की। सहयोगी कार्यकर्ता के रूप में मनीष, बलवीर किरन, रेवेन्द आदि का सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि यह अभियान राजधानी में शुरू हुआ है और इसके साथ ही इसे प्रदेशभर में चलाया जाएगा। इस अभियान को विशाल रूप देते हुए हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

Related Articles

Back to top button
Close