खबरेस्पोर्ट्स

सैफ अंडर-15 महिला फुटबॉल : भारत ने नेपाल को एकतरफा मुकाबले में 10-0 से हराया

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (हि.स.)। भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने बांग्लादेश में खेले जा रहे दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) अंडर -15 चैम्पियनशिप के अपने दूसरे मैच में नेपाल को एकतरफा मुकाबले में 10-0 से शिकस्त दी। 

इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए प्रियंका देवी और सुनीता मुंडा ने तीन-तीन गोल किए। इन दोनों के अलावा लिंडा कॉम ने दो, संथीया और अनाय बाई ने 1-1 गोल किया। 

इस मैच में भारतीय टीम ने शुरूआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारत की तरफ से लिंडा कॉम ने गोल कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद 32वें लिंडा ने गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद सुनीता संथीया और प्रियंका ने 33वें,40वें और 43वें मिनट में गोल कर भारत को 5-0 से आगे कर दिया। पहले हॉफ की समाप्ती पर भारतीय टीम 5-0 से आगे हो गई और नेपाल पर काफी दबाव आ गया। जो दूसरे हॉफ में उनपर भारी पड़ गया। 

मैच के 53वें मिनट में प्रियंका ने अपना दूसरा गोल करते हुए भारत को 6-0 से आगे कर दिया। 62वें मिनट में सुनीता ने भी अपना दूसरा गोल करते हुए अपनी टीम को 7-0 से आगे कर दिया। 69वें मिनट में अनय ने अपनी टीम को 8वां गोल किया। 76वें मिनट में प्रियंका ने अपना तीसरा गोल करते हुए भारत की बढ़त 9-0 कर दी। प्रियंका का पीछा करते हुए सुनीता ने भी 86वें मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी कर भारत को 10-0 से जीत दिला दी। भारतीय टीम अपने अगले मुकाबले में 21 दिसम्बर को मेजबान बांग्लादेश से भिड़ेगी। 

Related Articles

Back to top button
Close