उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी मनीषा ने , 92 हजार से अधिक वोट पा कर खिलाया कमल.

Uttar Pradesh.हमीरपुर, 11 मार्च (हि.स.) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की राठ विधानसभा सुरक्षित सीट पर भाजपा प्रत्याशी मनीषा अनुरागी ने कमल खिलाया। उन्होंने 92 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। जीतने के बाद मनीषा ने कहा कि उन्हें हर वर्ग के लोगों ने उन पर विश्वास जताया है। लिहाजा लोगों की उम्मीदें पूरी होंगी। उनका कहना है कि कई साल पहले पति ने सपा देखा था कि पीएचडी न कर वह राजनीति करें। आज यह सपना पूरा हो गया।

ये भी पढ़े : हमीरपुर में  भाजपा प्रत्याशी अशोक चंदेल 48,776 मतों से जीते.

जालौन जिले की रहने वाली मनीषा अनुरागी ग्रेजुएट हैं। उन्होंने पति के सपने के लिए पीएचडी की पढ़ाई तक छोड़ दी थी। 2010 में उनकी शादी राठ कस्बे के लेखराम अनुरागी से हुई थी। पति वन विभाग ललितपुर में फारेस्ट दरोगा के पद पर कार्यरत हैं। 35 वर्षीय मनीषा ने भाजपा के टिकट से पहली मर्तबा चुनाव लड़कर राठ सुरक्षित सीट में कमल खिला दिया है। मनीषा को कुल 14,7526 मत मिले। उन्होंने मौजूदा विधायक गयादीन अनुरागी को 10,4,643 मतों से पराजित कर दिया है। उनकी जीत से समर्थक खुशी के मारे सड़कों पर आ गये है। राठ क्षेत्र में जमकर आतिशबाजी हो रही है।

Related Articles

Back to top button
Close