खबरेबिहारराज्य

मधेपुरा : मां की ममता हुई कलंकित, किशोरी बेटी की हत्या के बाद महिला फरार.

पटना, सनाउल हक़ चंचल-12 जून : चौसा (मधेपुरा) थाना क्षेत्र के लौआलगान पूर्वी पंचायत के वार्ड 6 में एक महिला ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद महिला घर छोड़कर फरार हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला मानसिक तौर पर विक्षिप्त भी बतायी जा रही है।

लौआलगान पूर्वी पंचायत के वार्ड 6 निवासी आरिफ आलम की पत्नी जुबेदा खातून ने अपनी ही बेटी पाकीजा खातून (14) की गला दबाकर हत्या कर दी। शनिवार की देर शाम हुई घटना गांव में जंगल की आग की तरह फैल गयी। खबर फैलते ही गांव के लोगों की उसके घर पर भीड़ लग गयी। घटना को लेकर ग्रामीण तरह-तरह की चर्चा करते रहे। लेकिन घटना के संदर्भ में कोई भी अपना मुह खोलने से परहेज कर रहे थे।

कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान में कहा कि मृत लड़की पाकीजा के पिता पिछले 10-15 पन्द्रह सालों से दिल्ली में रह रहे हैं। वे घर नहीं आते। इस कारण से जुबेदा खातून की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती है। कुछ सालों से वह विक्षिप्त हो गयी है। 

चौसा थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया की महिला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़े : भागलपुर: चुनावी दावत में दो गुटों में भिडंत, बमबाजी में 3 बच्चे सहित 9 घायल

Related Articles

Back to top button
Close