उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी अशोक चंदेल 48,776 मतों से जीते.

Uttar Pradesh. मीरपुर, 11 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर विधानसभा सीट से भारतीय जतना पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी अशोक सिंह चंदेल ने 48,776 मतों से जीत का परचम लहराया। उन्हें 1,10,693 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी (सपा) के मनोज प्रजापति को 61,917 मत मिले।

सुमेरपुर मण्डी में मतगणना की शुरुआती दौर से ही बीजेपी कैंडीडेट अशोक सिंह चंदेल काफी मतों से बढ़त बनाये थे। चंदेल ने 48,776 मतों से हमीरपुर सदर सीट पर कब्जा कर लिया है। उनकी जीत से समर्थक खुशी से नाचने लगे। चुनाव परिणाम के बाद अशोक सिंह चंदेल ने कहा कि यह जीत भाजपा की है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में पीएम मोदी का डंका बज गया है। मोदी की लहर पूरे सूबे में चली है।

1980 के इलेक्शन से चर्चा में आये थे चंदेल

बताया जाता है कि 1980 के चुनाव में अशोक सिंह चंदेल को 20549 मत मिले थे। वह 111172 मतों से चुनाव हारे थे। इसके बाद पहली बार वह 1989 में एमएलए बने थे। उन्हें 30913 मत मिले थे। वह 1993 में दोबारा एमएलए बने थे। उन्हें 42882 मत मिले थे। 2007 के चुनाव में सपा से अशोक चंदेल हमीरपुर सीट से विजयी हुये थे। उन्हें 43667 मत मिले थे।

एक बार सांसद बने थे चंदेल

1999 के लोकसभा चुनाव में अशोक सिंह चंदेल ने बसपा के टिकट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने शानदार जीत दर्ज करायी थी। उन्हें 217732 मत मिले थे। पहली बार में ही चंदेल को 34.19 प्रतिशत वोट मिला था। यहां सारे जातीय समीकरण हवा में उड़े थे।
जातीय समीकरण में मिली थी हार

बताते हैं कि 2009 के पार्लियामेंट इलेक्शन में अशोक सिंह चंदेल सपा की साइकिल में सवार होकर चुनाव लड़ा था। वह बसपा कैंडीडेट विजय बहादुर सिंह से बुरी तरह हारे थे। चंदेल को 165927 मत मिले थे। इसके बाद वह भूमिगत हो गये थे।

ये भी पढ़े : जीत की आहट देख भाजपाई ने अलापा मंदिर राग

रोक के बावजूद सड़कों पर जश्न

चुनाव परिणाम के बाद अशोक सिंह चंदेल के समर्थकों ने सड़कों पर ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मनाया। जमकर आतिशबाजी की गई। हमीरपुर के रहुनियां में भाजपा की जीत पर जमकर पटाखे दागे गये। बच्चे और जवान सड़कों पर आकर खूब नाचे।

Related Articles

Back to top button
Close