Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

हांगकांग में है नीरव मोदी

सरकार ने किया गिरफ्तार करने का अनुरोध

नई दिल्ली (ईएमएस)। पीएनबी लोन घोटाले में वांछित नीरव मोदी हांगकांग में है। विदेश मंत्रालय ने हांगकांग प्रशासन से उसकी गिरफ्तारी का अनुरोध किया है।

विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि मंत्रालय ने चीन जनवादी गणराज्य की हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार से नीरव मोदी की अंतरिम गिरफ्तारी का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने पहले ही नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के पासपोर्ट निलंबित कर दिए हैं। सीबीआई की ओर से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद यह कदम उठाया गया था। विदेश मंत्रालय ने 16 फरवरी को दोनों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया था और उन्हें एक हफ्ते में जवाब देने को कहा था। लेकिन नीरव मोदी और मेहुल चोकसी निश्चित समय सीमा में जवाब देने में असफल रहे, इसलिए 23 फरवरी-2018 को उनके पासपोर्ट रद कर दिए गए थे।

Related Articles

Back to top button
Close