Home Sliderदेशनई दिल्ली

हिमाचल प्रदेश फतेह के लिए टीम भाजपा हुई रवाना

नई दिल्ली, 16 सितंबर : भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के लिए चुनावी अभियान का बिगुल फूंक दिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अब कांग्रेस के हाथ से हिमाचल प्रदेश की कमान छीनने का पूरा ब्लू प्रिंट तैयार कर दिया है। 

जहां एक तरफ कांग्रेस वर्तमान में संगठन और सरकार की लड़ाई में मशगूल है वहीं भाजपा ने अभी से चुनावी रणनीति के तहत देश के अन्य राज्यों से संगठन के नेताओं को हिमाचल रवाना कर दिया है। 

केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा यहां से लगातार चुनावी अभियान की अपरोक्ष रूप से कमान संभाले हुए है तो बिहार सरकार के मंत्री और हिमाचल प्रभारी मंगल पांण्डे भी हिमाचल चुनाव पर प्रतिदिन समीक्षा कर रहे है। 

भाजपा ने अपने आधा दर्जन बिहार भाजपा के नेताओं की एक टीम को आज पटना से रवाना किया है। जिसमे भाजयुमो बिहार के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजेश वर्मा शामिल है। राजेश वर्मा की पहचान कुशल संगठक की है। हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी अमित शाह की रैली की जिम्मेदारी उन्ही के कंधो पर थी। 

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पार्टी में बगावती तेवर अपनाएं हुए है। संगठन और सरकार के मध्य शीतयुद्ध जारी है। 

Related Articles

Back to top button
Close