Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

कोहरे का कहर : रेलिंग तोड़ नदी में गिरी बस , एक दर्जन घायल

बांदा, 11 नवम्बर : मौसम की करवट के बाद कोहरा उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए जान की आफत बनता जा रहा है। ताजा मामला बांदा जनपद में एक रोडवेज बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए केन नदी में जा गिरी। उसमें सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए है। सभी को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

bus 2

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शालिनी ने बताया कि पूर्वान्ह करीब नौ बजे सवारियों से भरी रोडवेज बस बांदा से चित्रकूट की ओर जा रही थी। अभी वह केन नदी पुल पर पहुंची ही कि घने कोहरे के कारण चालक बस से अपना नियत्रंण खो बैठा और खाई में जा गिरी। उसमें सवार सभी यात्री नदी में डूबने लगे। चीख-पुकार मच गया। घटना को देखकर आसपास के ग्रामीण जन इकटठा हुए। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को देते हुए राहत कार्य शुरु कर दिया गया।

acident

मचे घमासान में विरोधियों को मनाने में भाजपा के छूटे पसीने

जिला व पुलिस प्रशासन के लोगों ने स्थानीयों की मदद से सभी को नदी से बाहर निकाला और इलाज के लिए जसपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी तक बचाव कार्य किया जा रहा है, कई यात्री ऐसे है जो अभी नहीं मिले है गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हुए है। वहीं घटना की जानकारी होने पर यात्रियों के परिजन भी अस्पताल पहुंचने लगे। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close