खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

नाबालिग लड़की की खेत में मिली निर्वस्त्र लाश , पुलिस को शक हैं कि ………

मुंबई, 05 दिसम्बर : पुणे के चाकण पुलिस थाने की सीमा के धामने गांव के एक खेत में 17 वर्षीया नाबालिग लड़की की पत्थर से कुचली निर्वस्त्र लाश मिली है। लड़की के पिता ने शनिवार को ही उसके अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई थी। नाबालिगा के भाई को खेत में एक लाश दिखाई दी, उसने पास जाकर देखा तो पता चला कि ये उसकी बहन की ही लाश थी। 

पुलिस ने आशंका जताई है कि युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई होगी। चाकण पुलिस थाने के मुताबिक, 17 वर्षीया नाबालिग लड़की एक दिसम्बर की दोपहर अपनी मां के साथ खेत में काम करने गई थी, तभी उसके मोबाइल पर उसके एक दोस्त का फोन आया जिसके बाद वह घर जाने के लिए निकल गई, लेकिन घर नहीं पहुंची। घर वालों ने उसे आसपास और सभी परिचितों के यहां ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अंततोगत्वा लड़की के परिजनों ने पुलिस थाने में उसके गायब होने की रिपोर्ट लिखाने के साथ अपहरण होने की आशंका व्यक्त की। 

मुंबई : ओखी चक्रवात से तरबतर मुंबई, वरली सी लिंक बंद

पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी, पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि, युवती के सिर को पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या कर दी गई है। नाबालिग लड़की की हत्या किस वजह से हुई है, यह पता नहीं चल पाया है, पर पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि लड़की के साथ पहले दुष्कर्म किया गया होगा और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close