Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

11 मार्च को चुनाव नतीजों पर चर्चा के लिए भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक

National.नई दिल्ली, 10 मार्च=  उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर विधान सभा चुनाव के नतीजों पर चर्चा करने के लिए भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक 11 मार्च को शाम चार बजे बुलाई गई है।

इन पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे शनिवार को आएंगे। चुनाव नतीजों के बाद इन राज्यों में आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और संसदीय बोर्ड के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। दरअसल, चुनाव नतीजों से पहले एक्जिट पोल नतीजों में भाजपा को बढत बताई जा रही है। इससे पार्टी के नेताओं में उत्साह है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने एक्जिट पोल के नतीजों पर कहा कि जो लोग जुगाड़ की सरकार के सपने देख रहे हैं, वह सपने ही रह जाएंगे। दरअसल, गुरुवार शाम को एक्जिट पोल नतीजे आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि, वह बसपा के साथ भी जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Close