खबरेपश्चिम बंगालराज्य

3 साल पहले मरी मां का शव फ्रीज़ में रखकर पेंशन उठा रहा था बेटा ! इस तरह हुआ खुलासा

कोलकाता (ईएमएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रिश्तों के कत्ल की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कोलकाता के बेहाला इलाके में पुलिस ने एक फ्रिज से एक महिला का शव बरामद किया है। महिला की लाश को उसके बेटे ने ही फ्रिज में रखा था। कोलकाता पुलिस ने एक सूचना के बाद आरोपी के घर की तलाशी ली थी। शुरूआती जांच में जो बात निकलकर सामने आई है, उसके अनुसार, महिला का शव करीब तीन साल से फ्रिज में रखा था। फ्रिज में लाश देख जांच टीम सन्न रह गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला के पति और बेटे को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला रिटायर्ड एफसीआई अधिकारी थीं, जिन्हें हर महीना 50,000 रुपए पेंशन मिलती थी।

मुसीबत में सलमान : काला हिरण शिकार मामले में कोर्ट ने सुनाई पांच साल की सजा , पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी सुब्रत मजूमदार हर महीने मां को मिल रही पेंशन बैंक से निकालता था। महिला की मौत के तीन साल बाद तक ऐसा चलता रहा। वहीं, पुलिस आरोपी से यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतने दिनों तक शव को कैसे सुरक्षित रखा गया। दूसरी तरफ, मृतक महिला के पिता ने स्वीकार किया है कि पत्नी का शव घर में रखे होने की उन्हें जानकारी थी। गौरतलब है कि खून के रिश्ते का कत्ल करने की खबरें रूह को झकझोर देती हैं।

पिछले साल गुजरात में एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया था। उसकी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

पुलिस ने इसे सुसाइड का मामला समझा था। लेकिन पुलिस को मिले एक गुमनाम खत के बाद केस की जांच फिर से शुरू की गई और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी का पर्दाफाश हो गया। पिछले साल यूपी के मुरादाबाद में भी इसी तरह की एक घटना सामने आई थी। यहां भी मां के बीमार रहने से परेशान एक बेटे ने उनकी जान लेने की कोशिश की। मगर पड़ोसियों की मदद से बुजुर्ग महिला को बचा लिया गया। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।

Related Articles

Back to top button
Close