उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

तीखे होने लगे मौसम के तेवर

Uttar Pradesh.लखनऊ, 16 मार्च = राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी हिस्सों में गुरुवार सुबह की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। दोपहर के समय धूप के तेवर और तेज होने के कारण लोगों को ज्यादा गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक होली के मौके पर पिछले कुछ दिनों से वातावरण में जो परिवर्तन देखने को मिल रहा था, वह अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। बारिश के कारण जो तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी, उसमें अब इजाफा हो रहा है। हालांकि सुबह और देर रात तापमान में जरूर गिरावट बनी हुई और सिहरन महसूस की जा रही है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। आने वाले दिनों में धूप तेज होगी, जिसकी वजह से न्यूनतम और अधिकतम पारे में इजाफा होगा।

विभाग के मुताबिक गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री, बरेली का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री, वाराणसी का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री, अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

ये भी पढ़े : शुक्रवार से फिर रफ़्तार पकड़ेगी जनता एक्सप्रेस

इसके अलावा, बांदा का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, आगरा का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री, कानपुर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री, मेरठ का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री, झांसी का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री और बहराइच का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की सम्भावना है।

विभाग के मुताबिक बीते चौबीस घण्टों के दौरान बुन्देलखण्ड का बांदा जनपद सबसे ज्यादा गरम रहा। यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद झांसी सबसे ज्यादा गरम रहा और यहां का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लखनऊ का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related Articles

Back to top button
Close