खबरेमहाराष्ट्रराज्य

61 वर्षीय महिला दे रही है दसवीं की परीक्षा

Maharashtra.मुंबई, 15 मार्च (हिं.स.)। सोलापुर जिले की सांगोला तहसील की निवासिनी 61 वर्षीय कस्तूरीबाई नामक महिला दसवीं की परीक्षा दे रही है। इससे यह साफ हो जाता है कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है। हालांकि इस महिला के बच्चे शिक्षित हैं।

गौरतलब है कि कस्तूरीबाई की शादी दूसरी कक्षा में ही पढ़ने के दौरान कर दी गई। इसके बाद 11 वर्ष की अवस्था में ही उसके माता-पिता का निधन हो गया। शादी-सुदा जिंदगी में उसने एक पुत्र व पुत्री को जन्म दिया और सोचा कि अब जिंदगी आगे खुशहाल रहेगी। पर 18 वर्ष की उम्र में वह विधवा हो गई। उसने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाने का प्रयास किया और लड़के को स्नातक तक की शिक्षा दिलवाई और लड़की को भी शिक्षित करके दोनों की शादियां करवाई। दोनों का जीवन खुशहाल चल रहा है।

इसी दौरान कस्तूरीबाई ने कुछ करने की ठानी और आंगनवाडी में अपनी सेवा देनी शुरु कर दी। पर आगे कोई प्रगति होते न देख मन में इच्छा जागृत हुई कि वह पढ़ाई करेगी और अब दसवीं की परीक्षा दे रही है।

Related Articles

Back to top button
Close