खबरे

रेस 3 के मुख्य खलनायक होंगे आदित्य पंचोली

मुंबई, 28 सितंबर (हिंस) । जल्दी शुरु होने जा रही सलमान खान की नई फिल्म रेस 3 के कलाकारों की टीम में अब एक और नया नाम चर्चा में है। चर्चा है कि फिल्म में मुख्य खलनायक के लिए आदित्य पंचोली को कास्ट किया जा रहा है।

salman

आदित्य पंचोली ने सलमान खान के साथ बाडीगार्ड और अपने बेटे की फिल्म हीरो (जिसका निर्माण सलमान खान की कंपनी ने किया था) में भी काम किया था। रेस 3 में अब तक जिन कलाकारों को कास्ट किए जाने की खबर है, उसमें सलमान के साथ जैक्लीन फर्नांडिज की जोड़ी होगी। इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और आदित्य राय कपूर को भी इस फिल्म में कास्ट किए जाने की खबर है।

संगीत देने के लिए सलमान की पसंदीदा जोड़ी साजिद-वाजिद का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। अगले महीने मुंबई में फिल्म का पहला शेड्यूल होने जा रहा है। आदित्य पंचोली हाल ही में कंगना के साथ विवादों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहे हैं। कंगना द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद आदित्य द्वारा कंगना को कानूनी नोटिस भेजे जाने की खबर भी है। 

Related Articles

Back to top button
Close