खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

नागपुर-अमरावती महामार्ग पर सड़क हादसा, मरने वालों की संख्या हुई सात

मुंबई, 17 फरवरी (हि.स.)। नागपुर-अमरावती महामार्ग पर वाड़ी-वड़धामन्या के समीप शुक्रवार को हुई दुर्घटना में घायल युवती की शनिवार की सुबह मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि नागपुर से छात्रों को लेकर एक कार अमरावती की ओर गई थी और शुक्रवार को वापसी के दौरान यह दुर्घटना हुई, जिसमें पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, हिस्लॉप कॉलेज के विद्यार्थी पार्टी मनाने के लिए कार से अमरावती गए थे। शुक्रवार की दोपहर वह सब अमरावती से नागपुर की ओर आ रहे थे तभी दुर्घटना घटित हुई। अर्टिका कार (क्रमांक एमएच 40 एसी 9201) में सवार होकर निशा राजेंद्र निकम(21), विशाल रथवानी(21), सत्या सिंह(20), दिव्या पकू(21), धीरज पथाडे(21), मैत्रेय आवले(22), शाहबाज जाफर अलवी(22) और इवाना परवीन खान(22) की मौत हो गई है। 

Related Articles

Back to top button
Close