सावित्रीबाई फुले की जयंती पर पीएम ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 03 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा है कि मैं महान सावित्रीबाई फुले को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनका जीवन गरीब और हाशिए चले गए लोगों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने शिक्षा और सामाजिक सुधार को सबसे ज्यादा बहुत महत्व दिया। हम उनके आदर्शों से मार्गदर्शन पाते हैं और उनके दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले (3 जनवरी 1831 – 10 मार्च 1897) भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवयित्री थीं। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्रियों और समाज के हाशिए चले गए लोगों के अधिकारों के लिए कार्य किया। सावित्री बाई भारत के प्रथम कन्या विद्यालय में प्रथम महिला शिक्षिका थीं। उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है। 1852 में उन्होंने जातिगत भेदभाव के शिकार समाज की बालिकाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की थी।










