उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

CM योगी ने की विंध्याचल में संस्कृत विद्यालय खोलने की घोषणा

मीरजापुर, 03 जून (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शनिवार को विश्व प्रसिद्ध विन्ध्याचल धाम पहुंचकर मां विन्ध्यवासिनी के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद मांगा। सभी धार्मिक अनुष्ठान स्थानीय भाजपा विधायक एवं विन्ध्याचल तीर्थ पुरोहित पं0 रत्नाकर मिश्र ने कराया। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर कुण्ड में साकला डालकर हवन भी किया। इसके बाद उन्होंने विन्ध्यधाम में मां विन्ध्वासिनी के नाम पर संस्कृत विद्यालय खोलने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के धाम पहुंचने से पहले वहां 11 पंडित मौजूद थे। उनके सहयोग से मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चारण के बीच क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। हवन कराया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मंदिर की आन्तरिक सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलग से स्वीकृति प्रदान की तथा विन्ध्याचल मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से जोड़ने की घोषणा की।

कछुआ सेंचुरी से बनारस के घाटों को हो रहा नुकसान : उमा भारती

इस दौरान दर्शनार्थियों के दर्शन-पूजन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था और सुरक्षा के कड़े इन्तजाम किये गये थे। पत्रकारों को मुख्यमंत्री से दूर रखा गया। यहां तक कि जिन रास्ताें से मुख्यमंत्री गुजरने वाले थे, उन रास्तों आैर गलियों की सभी दुकानों को बंद करा दिया गया था।

Related Articles

Back to top button
Close