Home Sliderखबरेस्पोर्ट्स

कोरोना वायरस महामारी के कारण शिकागो मैराथन 2020 रद्द

शिकागो। कोरोना वायरस महामारी के कारण शिकागो मैराथन 2020 रद्द कर दिया गया है। इस मैराथन का आयोजन 11 अक्टूबर को होना था।

आयोजकों ने एक बयान में कहा, “धावकों, दर्शकों और स्वयंसेवकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शिकागो मैराथन रद्द कर दिया गया है। कोरोना महामारी को देखते हुए 11 अक्टूबर को इस प्रतियोगिता का आयोजन करना चुनौतीपूर्ण था।”

आयोजकों के अनुसार, “सभी पंजीकृत प्रतिभागियों के पास पंजीकरण की राशि को वापस पाने या इसी राशि के तहत भविष्य के मैराथन (2021, 2022 या 2023) के लिए अपनी जगह पक्की करने का विकल्प होगा।”

इससे पहले एक नवंबर को होने वाली न्यूयार्क सिटी मैराथन को भी रद्द कर दिया गया था। बोस्टन मैराथन का आयोजन 20 अप्रैल को होना था। इसे पहले 14 सितंबर तक स्थगित किया गया था लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया।

शिकागो स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यहां वायरस से संक्रमित 55,184 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 2,682 ने अपनी जान गंवाई। शिकागो मैराथन पर आम तौर पर 45,000 धावक भाग लेते हैं और इसे देखने के लिए लगभग दस लाख दर्शक उपस्थित रहते हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Tags

Related Articles

Back to top button
Close