Home Sliderखबरेदेशनई दिल्लीराज्य

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 2514 : सत्येन्द्र जैन

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वैश्विक महामारी कोविड-19 (कोरोना वायरस) से शुक्रवार को तीन और लोगों की जान गई है। इसी के साथ दिल्ली में मरने वालों की संख्या 53 हो गई है। इस तरह कुल संक्रमितों की संख्या 2514 हो गई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन शनिवार को बताया कि दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2514 हो गई है। कोरोना के 138 नए मामले सामने आए हैं। अब तक के 2514 मामलों में 857 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 53 लोगों की मौत हुई है। 1604 अभी एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि 29 मरीज़ अब भी आईसीयू में हैं और 9 लोग वेंटिलेटर पर हैं। दिल्ली में हर रोज मामलों के बढ़ने की दर(ग्रोथ रेट) 5-5.50 है। जैन ने बताया कि दिल्ली में अब तक हमने 6 मरीज़ों को प्लाज्मा थेरेपी दी है, 2 को कल दी गई, 2 को परसों दी थी और 2 को चार दिन पहले दी थी। जिनको चार दिन पहले दी थी, वो लगभग ठीक हो चुके हैं। जितने भी मरीज़ों को थेरेपी दी है उनकी हालत गंभीर थी, सभी में उत्साहवर्धक सुधार हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने अब तक 33,672 लोगों की जांच की है, जिसमें से 25,082 सरकारी लैब और 8,590 निजी लैबों में जांच हुई है। इनमें 2514 पॉजिटिव और 26,552 निगेटिव केस हैं, जबकि 4,128 (3814 सरकारी और 314 निजी लैबों) लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close