Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण के बाद INS कलवरी पनडुब्बी नौदल में दाखिल

मुंबई, 14 दिसंबर (हि.स.)। आईएनएस कलवरी पनडुब्बी को आज गुरुवार को नौसेना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण होने के दाखिल कर लिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नौसेना में आईएनएस कलवरी के शामिल होने के बाद नौसेना और अधिक सक्षम हुआ है। इस कार्यक्रम में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन, राज्यपाल सी. विद्यासागर राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित भारी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आईएनएस का उनके हाथों लोकार्पण हो रहा है , यह मेरे लिए बहुत ही अभिमान की बात है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत व फ्रांस की भागीदारी का यह बेहद ही खूबसूरत उदाहरण है। मोदी ने फ्रांस सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टायगर शार्क भारतीय नौदल को और समर्थ व सक्षम बनाने में कारगर साबित होने वाली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 21 वां शतक एशिया महाद्वीप का है और 21 वें शतक के विकास का मार्ग हिंद महासागर से होकर ही गुजरने वाला है।

kalvri@

इसलिए भारत सरकार की नीतियों में हिंद महासागर को विशेष स्थान दिया गया है। इस क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए नौदल विशेष रुप से काम कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि समुद्रीय मार्ग से आने वाले आतंकवादियों , तस्करों को रोकने में भारतीय नौसेना बहुत ही ज्यादा मदद कर रही है। भारत सरकार की नीतियां व इन बहादुर जवानों की दिलेरी की वजह से जम्मू काश्मिर में आतंकवादियों को शह दी जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने जवानों के सर्वाधिक महत्वपूर्ण वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे को भी हल कर लिया है। 

Related Articles

Back to top button
Close