Home Sliderखबरेदेशनई दिल्लीराज्य

भारत में कोरोना से अब तक 199 की मौत, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6412

नई दिल्ली । देश में वैश्विक महामारी कोविड से शुक्रवार को 30 और जानें चली गई। मौत का आंकड़ा बढ़कर 199 तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में 678 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 6412 हो गई है।

शुक्रवार की सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में 71 मरीज विदेशी भी हैं। राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से लोग तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। अब तक देश में 504 मरीज स्वस्थ हो कर घर वापस जा चुके हैं। यानि देश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 5709 हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या 97 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में यहां कोरोना से 25 मौतें हो गई हैं। मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 1364 हैं। उधर, देश के कुछ राज्यों जैसे बिहार, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर, लद्दाख, छत्तीसगढ़, चंढीगढ़, गोवा को छोड़ कर बाकी स्थानों पर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के सबसे ज्यादा हॉटस्पॉट राजस्थान, दिल्ली और तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश में बनते दिखाई दे रहे हैं। देश भर में 284 जिले कोरोना से प्रभावित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब देश के 31 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

कोरोना के मरीजों की संख्या राज्यवार
अंडमान और निकोबार-11, आंध्रप्रदेश-348, अरुणाचल प्रदेश-01, असम-29, बिहार-39, छत्तीसगढ़-10, दिल्ली-720, गोवा-07, गुजरात-241, हरियाणा-169, हिमाचल प्रदेश-18, झारखंड-13, कर्नाटक-181, केरल-357, मध्यप्रदेश-259, महाराष्ट्र-1364, मणिपुर-02, मिजोरम-01, ओडिशा-44, पुदुचेरी-05, पंजाब-101, राजस्थान-463, तमिलनाडु-834, तेलंगाना-442, त्रिपुरा-01, चंडीगढ़-18, जम्मू-कश्मीर-158, लद्दाख-15, उत्तर प्रदेश-410, उत्तराखंड-35, पश्चिम बंगाल-116 केेेसोंं की पुष्टि हो चुकी है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close